Mchezo Life
sports

NZ vs IND 1st ODI: भारत-न्‍यूजीलैंड मैच पर बारिश का साया, गीले आउटफिल्‍ड की वजह से टॉस में देरी

NZ vs IND 1st ODI: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जा रहा है। लेकिन, इस मुकाबले पर बारिश का साया मंडरा रहा है। गीले आउट फिल्‍ड की वजह से अभी तक टॉस भी नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि हल्‍की बारिश हो सकती है, जिसके चलते टॉस में देरी हो रही है। बताया जा रहा है कि टॉस भारतीय समयानुसार, 7:20 बजे होगा। वहीं, मैच तय समय से 10 मिनट बाद शुरू होगा। अच्छी खबर यह है कि कोई ओवर नहीं काटा गया है।

Original source: cms.patrika.com →