NZ vs IND 1st ODI: भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, यहां देखें दोनों की प्लेइंग इलेवन
NZ vs IND 1st ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टॉस के बाद गिल ने कहा कि यहां थोड़े बादल छाए रहेंगे, अगर ओवर कम होते हैं, तो बोर्ड पर टारगेट सामने होना हमेशा अच्छा होता है। हमने वनडे सीरीज के लिए काफी अच्छी तैयारी की है। बहुत सारे अच्छे प्रैक्टिस सेशन हुए और हर कोई सीरीज के लिए बहुत उत्साहित और तैयार है।
Original source: cms.patrika.com →