Mchezo Life
sports

Virat Kohli Birthday: विराट कोहली के करियर की 5 ऐतिहासिक पारियां, जिन्होंने बदल दी क्रिकेट की दुनिया में उनकी पहचान

Virat Kohli 38th Birthday: 18 अगस्त 2008 को जब विराट कोहली ने पहली बार इंटरनेशनल पिच पर कदम रखा, तब उनकी टीम में एक ऐसा खिलाड़ी था, जिसे भारतीय क्रिकेट में भगवान का दर्जा दिया जाता है। श्रीलंका के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में कोहली भले ही कुछ खास नहीं कर पाए, लेकिन आगे चलकर उन्होंने इतने रन बनाए और इतने शतक जड़े कि सचिन तेंदुलकर के नामुमकिन से दिखने वाले रिकॉर्ड भी टूट गए। हालांकि, वर्ल्ड क्रिकेट में विराट की पहचान सचिन के रिकॉर्ड तोड़ने से नहीं, बल्कि ऐसी-ऐसी पारियां खेलने से बनी, जिनकी उम्मीद भी नहीं की जा सकती थी।

Original source: cms.patrika.com →